छुट्टियां मनाने मुस्लिम देशों में नहीं जाना चाहते तीन चौथाई ब्रिटिश नागरिक
छुटि्टयां मानने वाले ब्रिटिश नागरिकों के बदलते व्यवहार के संबंध में एक अध्ययन में दावा किया गया है कि तीन चौथाई ब्रिटिश नागरिक इस्लामिक देशों में घूमने जाने से बच रहे हैं। यह सर्वे डिस्काउंट हॉलिडे वेबसाइट ट्रैवलजू की ओर से किया गया है।
लंदन। छुटि्टयां मानने वाले ब्रिटिश नागरिकों के बदलते व्यवहार के संबंध में एक अध्ययन में दावा किया गया है कि तीन चौथाई ब्रिटिश नागरिक इस्लामिक देशों में घूमने जाने से बच रहे हैं। यह सर्वे डिस्काउंट हॉलिडे वेबसाइट ट्रैवलजू की ओर से किया गया है।
इसमें बताया गया है कि शरणार्थी संकट और ट्यूनीशिया में पर्यटकों पर हुए हमलों ने सीधेतौर पर लोगों को उनके विदेश में छुटि्टयां मनाने की योजनाओं को प्रभावित किया है। इस सर्वे में भाग लेने वाले ब्रिटेन के करीब 2,000 वयस्क पुरुषों में से तीन चौथाई लोगों ने स्वीकार किया कि वे सक्रिय रूप से इस्लामिक देशों में घूमने जाने से बच रहे हैं।
ट्यूनीशिया के बीच पर हुए आतंकी हमले में बंदूकधारी ने 38 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसमें से 30 ब्रिटिश नागरिक थे। इस घटना का नतीजा यह निकला है कि छुटि्टयों की योजना बना रहे सर्वे में शामिल करीब आधे लोगों ने विदेश यात्रा की योजना से विचलित कर दिया।
सर्वे में शामिल करीब इतने ही लोगों ने कहा कि वे छुटि्टयों की जगह के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। वे सुरक्षित जगहों के चयन की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, करीब एक तिहाई लोगों ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय ने ब्रिटिश पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से किन देशों को हाई अलर्ट पर रखा है।