Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से फैल रहा ब्रह्माांड

नासा और ईएसए के मुताबिक ब्रह्मांड वैज्ञानिकों के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से फैल रहा है। ताजा शोध में ब्रह्माांड के फैलाव की गति पांच से नौ फीसद ज्यादा पाई गई है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2016 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2016 04:11 PM (IST)
वैज्ञानिकों के अनुमान से कहीं अधिक तेजी से फैल रहा ब्रह्माांड

केप कनावेरल (रायटर)। ब्रह्माांड अनुमान से कहीं ज्यादा तेज गति से फैल रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है। खगोलविदों ने बताया कि ताजा शोध में ब्रह्माांड के फैलाव की गति पांच से नौ फीसद ज्यादा पाई गई है।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों ने बताया कि ताजा हलचल से ब्रह्माांड के तकरीबन 95 फीसद हिस्सों में मौजूद पदार्थो या गैसों का पता लगाया जा सकता है। यहां से न तो प्रकाश निकलता है और न ही किसी तरह विकिरण का उत्सर्जन होता है। बिग बैंग (महाविस्फोट) के बाद जारी विकिरण के विश्लेषण के आधार पर ब्रह्माांड के फैलने की गति का अंदाजा लगाया गया था।

भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 700 लोग थे सवार

लेकिन, ताजा शोध का निष्कर्ष उससे मेल नहीं खाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसके पीछे दो वजहों की संभावना जताई है। पहला, न्यूट्रीनो के समान सब एटोमिक कण की मौजूदगी। इस कण की गति तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकेंड है। दूसरा, गुरुत्वाकर्षण बल रोधी डार्क मैटर, जिसका1998 में पता लगाया गया था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

यूएस की टॉप 60 बिजनेसवूमेन में शामिल हुई ये दो भारतीय महिलाएं

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में ये क्या कह बैठींं हिलेरी क्लिंटन

चीन की अमेरिका को दो टूक, कहा- दक्षिण चीन सागर पर अपना मुंह बंद रखे अमेरिकावक्त रहते पकड़ लिए गए ये आत्मघाती हमलावर नहीं तो हिल जाता जर्मनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.