अश्वेत किशोर की मौत में 6 पुलिसकर्मी दोषी करार
अमेरिका के एक कोर्ट ने बाल्टिमोर पुलिस के छह अधिकारियों को अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक की मौत के लिए दोषी ठहराया है। पिछले महीने पुलिस हिरासत में रीढ़ की हड्डी में चोट से 25 वर्षीय अश्वेत फ्रेडी गे्र की मौत हो गई थी।
वाशिंगटन। अमेरिका के एक कोर्ट ने बाल्टिमोर पुलिस के छह अधिकारियों को अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक की मौत के लिए दोषी ठहराया है। पिछले महीने पुलिस हिरासत में रीढ़ की हड्डी में चोट से 25 वर्षीय अश्वेत फ्रेडी गे्र की मौत हो गई थी।
गे्र की गिरफ्तारी और मौत के आरोपी छह पुलिस अधिकारियों को गुरुवार को गै्रंड ज्यूरी ने दोषी ठहराया। इनमें से एक को सेकेंड डिग्री हत्या का दोषी करार दिया गया। स्टेट अटार्नी मेरीलिन मोस्बी ने बताया कि कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया। उनपर गैरकानूनी गिरफ्तारी, दुर्व्यवहार, हमला और हत्या के आरोप लगाए गए हैं। गुनाह के आधार पर उन्हें दशकों की सजा हो सकती है। दोषियों को दो जुलाई को कोर्ट के समक्ष पेश होना है।
गे्र को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। 19 अप्रैल को गे्र की मौत के बाद बाल्टिमोर में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन और दंगे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों और पुलिस की कारों को आग लगा दी थी तथा लूटपाट की थी। हालात को काबू में करने के लिए कफ्र्यू लगाना पड़ा था।