Move to Jagran APP

सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मिला एलियन का संकेत

वैज्ञानिकों ने रेडियल वेलोसिटी तकनीक की मदद से इस ग्रह की जानकारी जुटाई है। उन्होंने बताया कि इस ग्रह का द्रव्यमान धरती से दो से तीन गुना तक है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 07:29 PM (IST)
सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मिला एलियन का संकेत
सिर्फ 21 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मिला एलियन का संकेत

लंदन, प्रेट्र। वैज्ञानिकों ने धरती से महज 21 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक सुपर अर्थ की खोज की है। धरती से मिलते-जुलते इस ग्रह पर जीवन के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस ग्रह पर पानी उपलब्ध है।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों ने रेडियल वेलोसिटी तकनीक की मदद से इस ग्रह की जानकारी जुटाई है। उन्होंने बताया कि इस ग्रह का द्रव्यमान धरती से दो से तीन गुना तक है। यह अपने तारे जीजे-625 से ऐसी दूरी पर है, जो जीवन के योग्य मानी जाती है। हमारे सौरमंडल के नजदीक यह ऐसा छठा सुपर अर्थ है, जो अपने ग्रह से इस तरह की दूरी पर है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में 41 आतंकी समूह फेसबुक पर सक्रिय

इसका तारा रेड ड्वार्फ की श्रेणी का है। ये ऐसे तारे होते हैं, जिनके इर्द-गिर्द ग्रह हो सकते हैं। अब तक ऐसे कुछ सौ तारे पहचाने जा सके हैं। वैज्ञानिक अलेजांद्रो सुआरेज ने कहा, 'जीजे-625 अपेक्षाकृत ठंडा तारा है। खोजा गया ग्रह इससे ऐसी दूरी पर है जहां पानी तरल रूप में रह सकता है। इसके पर्यावरण और घूमने की गति सही हुई तो इस पर जीवन संभव है।'

यह भी पढ़ें: आमिर खान की 'दंगल' ने चीन में कमाए 1000 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.