स्कॉटलैंड के एंग्युज डीटोन को मिला अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार
स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री एग्युज डीटोन को 2015 के अर्थशास्त्र के नोबल मेमोरियल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार खपत, गरीबी, और कल्याण पर उनके विश्लेषण के लिए दिया गया है।
स्टाकहोम। स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री एग्युज डीटोन को 2015 के अर्थशास्त्र के नोबल मेमोरियल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार खपत, गरीबी, और कल्याण पर उनके विश्लेषण के लिए दिया गया है।
1945 में एडिनबर्ग में डीटोन वर्तमान में अमेरिका में प्रिंसेटन विश्वविद्यालय के लिए काम करते हैं। उन्हें ब्रिटेन और अमेरिका की नागरिकता मिली हुई है।
पुरस्कार की घोषणा करते हुए रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस ने कहा कि डीटोन को उनके जिस काम के लिए सम्मान दिया जा रहा है वो मुख्य सवालों के आसपास घूमता है।
यह सवाल हैं कि कैसे उपयोगर्ता अलग-अलग चीजों पर अपने पैसे खर्च करता है। दूसरा है कि समाज की कितनी कमाई खर्च होती है और कितनी बचती है। वहीं तीसरा है हम कैसे श्रेष्ठ तरीके से गरीबी को आंकने के साथ ही उसका विश्लेषण कर सकते हैं।