राफेल लड़ाकू विमानों के लिए करार बहुत जल्द होगा
भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा अगले 10-15 दिनों के भीतर होने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में कहा था कि उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत करने पर पहल करते हुए 36 राफेल विमानों का ऑर्डर दिया है।
पेरिस। भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा अगले 10-15 दिनों के भीतर होने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल में कहा था कि उन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत करने पर पहल करते हुए 36 राफेल विमानों का ऑर्डर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक फ्रांसीसी कंपनी दसौ से करार को लेकर आ रहीं परेशानियों के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे फ्रांस सरकार से डील करने का विकल्प चुना था। सूत्रों से पता चला है कि मामला सही दिशा में जा रहा है और अगले 10-15 दिनों के भीतर समझौता हो सकता है।
हालांकि इस बारे में दसौ एविएशन कंपनी की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। दसौ ने मिस्र को विमान देने का ऑर्डर हासिल किया था। इसके बाद भारत ने भी कोशिशें शुरू की थीं। उसे बाद में कतर ने भी ऑर्डर दिया और उसकी बातचीत मलेशिया और यूएई से भी जारी है।
दरअसल, अरबों डॉलर का राफेल लड़ाकू विमान सौदा कुछ लागत संबंधी मतभेदों को लेकर लंबे समय से अटका रहा, जिसके तहत भारत को राफेल विमानों की आपूर्ति की जानी थी।
राफेल की खासियत है कि यह 170 किमी ऊंचाई से भी दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाकर उन पर बम गिरा सकता है। यह विमान कई तरह की मिसाइल समेत परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है।