बाढ़ के कारण फिलीपींस में दो हजार लोगों ने घर छोड़ा
अत्यधिक बारिश के वजह से दक्षिणी फिलीपींस के कम से कम दो हजार लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। सरकार ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा होने के बाद यह एहतियात बरती गई है। नागरिक सुरक्षा प्रमुख बेनितो रामोस ने बताया, 'मिनडानाओ के दक्षिणी द्वीप में सारागनी प्रांत के निवासी
मनीला। अत्यधिक बारिश के वजह से दक्षिणी फिलीपींस के कम से कम दो हजार लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। सरकार ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा होने के बाद यह एहतियात बरती गई है।
नागरिक सुरक्षा प्रमुख बेनितो रामोस ने बताया, 'मिनडानाओ के दक्षिणी द्वीप में सारागनी प्रांत के निवासी पौ फटने से पहले ही अपने घरों से चले गए और सरकारी व्यायामशाला या फिर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली।' उन्होंने कहा कि जिंदगियां बचाने के लिए बाढ़ से पहले ही इलाके के घरों को खाली कराया लिया गया है।
पिछले महीने देश के अन्य हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से 170 लोगों की मृत्यु हो गई थी। अगस्त में मूसलाधार बारिश की वजह से आए तूफान और बाढ़ से बीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। फिलीपींस को प्रत्येक मानसून सत्र में लगभग 20 बड़े तूफान या चक्रवात का सामना करना पड़ता है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर