Move to Jagran APP

367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी को लेकर भारी तनाव को देखते हुए भारत को सकारात्मक संदेश देने के लिए पाकिस्तान अगले हफ्ते 367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त की रात पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पांच भारतीय जवानों की हत्या के बाद सरहद

By Edited By: Published: Sat, 17 Aug 2013 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2013 07:00 PM (IST)
367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी को लेकर भारी तनाव को देखते हुए भारत को सकारात्मक संदेश देने के लिए पाकिस्तान अगले हफ्ते 367 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त की रात पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पांच भारतीय जवानों की हत्या के बाद सरहद पर संघर्ष विराम उल्लंघन की डेढ़ दर्जन घटनाएं हुई हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है।

नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, हां, 367 भारतीय कैदियों और मछुआरों को आगामी 24 अगस्त को रिहा किया जाएगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने शुक्रवार को संसद को बताया था कि देश की विभिन्न जेलों में 491 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें 437 मछुआरे हैं। उन्होंने कहा था कि समझौते के तहत भारत द्वारा गत एक जुलाई को सौंपी गई ताजा सूची के मुताबिक, भारतीय जेलों में 386 पाकिस्तानी कैदी हैं। हालांकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत में 485 पाकिस्तानी कैदी हैं, जिनमें 172 मछुआरे हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भारत ने 99 कैदियों की जानकारी नहीं दी। हमने भारतीय अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है और इस विसंगति को लेकर जवाब मांगा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.