भ्रष्टाचार मामले में जरदारी को समन
पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के मामले में समन जारी किया है। रावलपिंडी जवाबदेही अदालत ने 1990 में पत्नी बेनजीर भुट्टो के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान जुटाई अवैध संपत्ति के मुकदमे में 59 वषर्षीय जरदारी के खिलाफ कार्यवाही शुरू
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के मामले में समन जारी किया है। रावलपिंडी जवाबदेही अदालत ने 1990 में पत्नी बेनजीर भुट्टो के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान जुटाई अवैध संपत्ति के मुकदमे में 59 वर्षीय जरदारी के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। कोर्ट ने जरदारी को 27 अप्रैल को पेश होने को कहा है।
आरोपों के अनुसार जरदारी ने इस दौरान कई संपत्तियां खरीदीं और भ्रष्टाचार से कमाई राशि को विभिन्न स्विस खातों में राशि जमा की। 2007 में एक आतंकी हमले में बेनजीर भुट्टो की मौत के बाद उनका नाम सह आरोपी के रूप में हटा दिया गया था।