Move to Jagran APP

अनुबंध सिद्धांत के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल ओलिवर हार्ट व हॉल्मस्ट्राम को

ब्रिटिश मूल के ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेंगट हॉल्मट्रोम इकॉनोमिक्स के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार के लिए चुने गए।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 10 Oct 2016 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 05:42 PM (IST)
अनुबंध सिद्धांत के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल ओलिवर हार्ट व हॉल्मस्ट्राम को

स्टॉकहोम, एएफपी। ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेनग्ट हॉल्मस्ट्राम को अनुबंध सिद्धांत पर उनके कार्य के लिए इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 1948 में जन्मे हार्ट अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के, जबकि हॉल्मस्ट्राम मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र और प्रबंधन के प्रोफेसर हैं।

loksabha election banner

ज्यूरी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस साल के विजेताओं ने अनुबंध सिद्धांत को विकसित किया है। इसमें शीर्ष अधिकारियों के लिए प्रदर्शन आधारित वेतन, बीमा में कटौती योग्य व सह भुगतान और सार्वजनिक क्षेत्र की गतिविधियों का निजीकरण जैसे अनुबंध प्रारूप में कई विविध मामलों का व्यापक विश्लेषण किया गया है। हार्ट और हॉल्मस्ट्राम के विकसित किए गए नए सैद्धांतिक उपकरण वास्तविक जीवन के अनुबंधों और संस्थाओं को समझने के साथ-साथ अनुबंध प्रारूप के संभावित खतरों के आकलन में भी महत्वपूर्ण हैं।

उनके इस अभूतपूर्व कार्य ने दिवालियापन के कानून से लेकर राजनीतिक संविधान तक के कई क्षेत्रों की नीतियों और संस्थानों के प्रारूप के लिए बौद्धिक आधार तैयार किया है।हार्ट और हॉल्मस्ट्राम को संयुक्त रूप से 80 लाख स्वीडिश क्राउन (8,26,000 यूरो या 9,24,000 डॉलर) की राशि प्रदान की जाएगी। पिछले साल यह पुरस्कार अमेरिकी-ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता एंगस डेटन को निर्धनता पर उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया था।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कारों में सबसे अलग है क्योंकि इसे स्वीडिश सेंट्रल बैंक ने 1968 में स्थापित किया था। जबकि, अन्य नोबेल पुरस्कारों की स्थापना स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के मुताबिक 1895 में की गई थी। हर साल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाती है और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार इस साल का पांचवा है। पिछले हफ्ते चिकित्सा, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और शांति के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। इस साल के छठे और आखिरी साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को की जाएगी। इस पुरस्कार के लिए स्वीडिश एकेडेमी विख्यात अमेरिकी उपन्यासकार फिलिप रोथ, जापान के हरुकी मुराकामी, नार्वे के लेखक जोन फॉस या सीरियाई कवि एडोनिस में से किसी का चुनाव कर सकती है।

पढ़ें- कोलंबिया के राष्ट्रपति सैंटोस को शांति का नोबेल पुरस्कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.