बर्लुस्कोनी से गर्भवती हुई जर्मन अभिनेत्री
एक जर्मन अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से गर्भवती हुई है। यह अभिनेत्री बर्लुस्कोनी की रंगीन पार्टियों को आयोजित करने में भूमिका के लिए क्वीन बी के नाम से जानी जाती है। एक खोजी अखबार द्वारा टीवी कलाकार सबीना बेगन से बर्लुस्कोनी के उनके बच्चे के पिता होने संबंधी
रोम। एक जर्मन अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से गर्भवती हुई है। यह अभिनेत्री बर्लुस्कोनी की रंगीन पार्टियों को आयोजित करने में भूमिका के लिए क्वीन बी के नाम से जानी जाती है।
एक खोजी अखबार द्वारा टीवी कलाकार सबीना बेगन से बर्लुस्कोनी के उनके बच्चे के पिता होने संबंधी चर्चा के बारे में पूछा गया था। इस पर 38 वर्षीय बेगन ने कहा, 'यह सामान्य बात है। मैं केवल बुर्लुस्कोनी के साथ ही हम बिस्तर हुई थी।' 75 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने अभिनेत्री के इस दावे से इन्कार किया है। बेगन के मुताबिक बर्लुस्कोनी इस समय अवसाद में हैं और वह राजनीतिक परिदृश्य में वापस आने को उत्सुक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के लिए खुद को ऊर्जावान बनाने को लेकर राजनीति एक रास्ता है। बर्लुस्कोनी के रोम और सरदिनिया स्थित निवास पर उनके द्वारा आयोजित की गई पार्टियों को लेकर इटली की मीडिया में बेगन का नाम चर्चा में रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर