ऑस्कर समारोह को 2008 के बाद मिले सबसे कम दर्शक
अमेरिका में रविवार को आयोजित 88वें ऑस्कर समारोह को महज 3.43 करोड़ दर्शक मिले। मनोरंजन की श्रेणी में ऑस्कर समारोह दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक है।
लॉस एंजेलिस। अमेरिका में रविवार को आयोजित 88वें ऑस्कर समारोह को महज 3.43 करोड़ दर्शक मिले। मनोरंजन की श्रेणी में ऑस्कर समारोह दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक है। अमेरिका की नील्सन कंपनी की ओर से जारी प्रारंभिक आंक़़डों के अनुसार, यह 2008 के बाद दर्शकों की सबसे कम संख्या है।
जानिए ऑस्कर अवॉर्ड्स से जुड़ीं ये 10 दिलचस्प बातें
डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर पुरस्कार समारोह की मेजबानी कॉमेडियन क्रिस रॉक ने की। पिछले साल पुरस्कार समारोह को 3.66 करोड़ लोगों ने देखा था। इस साल इसे देखने वालों की संख्या 6.3 फीसदी कम रही। पिछले साल समारोह को औसतन 3.726 करोड़ लोगों ने देखा था। यह आंकड़ा 2009 के बाद अब तक का सबसे कम आंक़़डा है।
आखिरकार लियोनार्डो को इतने साल बाद मिल ही गया पहला ऑस्कर अवॉर्ड