वीडियो : देखें, कैसे 7 मिनट में चकाचक हुई जापान की बुलेट ट्रेन
साफ-सफाई के लिहाज से भारत में ट्रेनों की दुर्गति के सभी भुक्तभोगी हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे को जापान से जारी सात मिनट का वह वीडियो जरूर देखना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि चंद मिनटों में ट्रेन को कैसे चकाचक किया जा सकता है।
टोक्यो। साफ-सफाई के लिहाज से भारत में ट्रेनों की दुर्गति के सभी भुक्तभोगी हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे को जापान से जारी सात मिनट का वह वीडियो जरूर देखना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि चंद मिनटों में ट्रेन को कैसे चकाचक किया जा सकता है।
यू-ट्यूब पर जारी होने के बाद 26.51 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो का शीर्षक है '7-मिनट मिरेकल', जिसे न्यूयॉर्क की पत्रकार चार्ली जेम्सन ने फिल्माया है। इंटरनेट पर जारी होने के बाद जापान सरकार ने इसे अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया। यह जापान सरकार के यू-ट्यूब अकाउंट का सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बना गया है।
ये भी देखेंः ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने दिया विवादित बयान
करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के दौरान सफाईकर्मी कितनी तेजी से अपने काम को अंजाम देते हैं।
सफाईकर्मी हर सीट साफ करते हैं। एक पंक्ति को साफ करने में उन्हें महज 12 सेकंड लगता है। इस दौरान वे यह भी देखते हैं कि कोई यात्री अपना सामान तो नहीं भूल गया है। पूरी बोगी की सफाई देने के बाद सीटों को वापस अपनी स्थिति में लगा दिया जाता है।
जापान की इस शिंकेनसेन बुलेट ट्रेन में हर साल 15.50 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। इममें से चार लाख रोज ट्रेन में सफर करने वाले हैं।
ये भी देखेंः दिल्ली: हड़ताली डॉक्टरों को केजरीवाल सरकार का अल्टीमेटम