ब्रिटेन में भारतीय कंप्यूटर इंजीनियर को नौ साल की सजा
लंदन। भारतीय मूल के कंप्यूटर इंजीनियर को ब्रिटेन की एक अदालत द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के चार वर्षीय बच्चे का सिर फोड़ने के जुर्म में नौ साल की सजा सुनाई गई है। विशार जैन नाम के इस इंजीनियर ने बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही गर्लफ्रेंड की भी पिटाई कर दी थी। पिछले दो साल से जैन के साथ रह रही उसकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर भी चोट और कटने के निशान थे।

वर्मिघम क्राउन कोर्ट के जज फिलिप पार्कर ने 44 वर्षीय जैन को सजा सुनाते हुए कहा कि यह बेकाबू हिंसा का परिणाम है। इससे पहले जैन ने टेलीविजन देखने के दौरान मां और बेटे से मारपीट की बात स्वीकार की थी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार बच्चे को दो बार फर्श पर पटका गया था। वह इतनी बुरी तरह से घायल हो गया था कि अस्पताल में दो हफ्ते तक उसका इलाज चला। उसके गले की हड्डियों में फ्रैक्चर और मुंह पर कटने का निशान था। अभियोजक क्लैरी हैरिस ने अदालत में बताया कि जैन ने बच्चे के चेहरे पर थप्पड़ मारा, जब उसकी मां उसे बचाने आयी थी तो उसने उसकी भी पिटाई कर दी। उसके बाद उसने बच्चे को उठाकर फर्श पर पटक दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर