मलेशिया में हत्या के आरोपों से भारतीय बरी
कुआलालंपुर। मलेशिया की एक अदालत ने शुक्रवार को सबूतों के अभाव में तीन भारतीय नागरिकों को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर इल्लई राजा [2
कुआलालंपुर। मलेशिया की एक अदालत ने शुक्रवार को सबूतों के अभाव में तीन भारतीय नागरिकों को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर इल्लई राजा [29], छात्र गोपीनाथ शानमुगम [21] और तकनीशियन तिवानेसवरम साथीवेलू [23] पर तीन साल पहले पुचांग में एक शख्स की हत्या का आरोप लगा था। वकील गोबिंद सिंह ने दलील दी कि अभियोजन पक्ष का कोई भी गवाह या सुबूत यह साबित नहीं कर सका कि उनके मुवक्किल घटनास्थल पर मौजूद थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण गंभीर सिर दर्द बताया गया था। यह उन्हें निर्दोष बताने के लिए पर्याप्त है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर