Move to Jagran APP

विमान में महिला से छेड़खानी का जुर्म भारतीय ने कुबूला

अमेरिकी अटार्नी ने बताया कि 58 वर्षीय वीरभ्रद राव कुनाम ने वर्जिन अमेरिका रेड-आई की लॉस एंजिलिस से न्यूजर्सी जाने वाली उड़ान में महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 03:24 PM (IST)
विमान में महिला से छेड़खानी का जुर्म भारतीय ने कुबूला
विमान में महिला से छेड़खानी का जुर्म भारतीय ने कुबूला

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में एक भारतीय व्यक्ति ने विमान में सोती महिला के साथ छेड़खानी करने के जुर्म को कुबूल कर लिया है। इस मामले में उसे 60 दिनों तक की जेल और 90 दिनों तक नशा मुक्ति केंद्र भेजे जाने की सजा हो सकती है।

loksabha election banner

अमेरिकी अटार्नी ने बताया कि 58 वर्षीय वीरभ्रद राव कुनाम ने वर्जिन अमेरिका रेड-आई की लॉस एंजिलिस से न्यूजर्सी जाने वाली उड़ान में महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। नेवार्क में विमान के उतरने के बाद उसे 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे एफबीआइ ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में नेवार्क की संघीय अदालत में 22 मार्च को सजा सुनाएगी। कुनाम विशाखापत्तनम का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: हिटलर जैसा हू-ब-हू दिखनेवाला शख्स हुआ ऑस्ट्रिया से गिरफ्तार

अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, कुनाम पिछले साल 29 और 30 जुलाई को नेवार्क जाने वाले विमान में एक महिला की पास वाली सीट पर बैठा था। उसने माना कि जब महिला नींद में थी, तब उसने गलत तरीके से उसे छुआ था। इससे महिला की नींद टूट गई और उसने इसकी शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें: सैमसंग चीफ जे वाई ली गिरफ्तार, 36 मिलियन डॉलर रिश्वत देने का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.