भारत से बड़ा दुश्मन अमेरिका: इमरान
पाकिस्तान अब अमेरिका को भारत से बड़ा दुश्मन मानता है। यह कहना है क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान का। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की 80 फीसदी जनता यह महसूस करती है कि आज उनके देश को भारत से नहीं अमेरिका से ज्यादा खतरा है।
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान अब अमेरिका को भारत से बड़ा दुश्मन मानता है। यह कहना है क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान का। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की 80 फीसदी जनता यह महसूस करती है कि आज उनके देश को भारत से नहीं अमेरिका से ज्यादा खतरा है।
इमरान ने कहा, 'पाकिस्तान की अवाम को डर है कि भारत, अमेरिका या यूरोप में आतंकी हमला होने पर पाकिस्तान पर बमबारी की जा सकती है।' इमरान कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल के के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चार बार युद्ध हो चुके हैं, इसके बावजदू उनके देश की अधिकतर जनता यह महसूस करती है कि अमेरिका, भारत से बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि लोगों में अमेरिका विरोधी लहर की मुख्य वजह यह है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ जंग में अपने हजारों लोगों को गंवा चुका है। इसके बावजूद अमेरिका, पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर