राफेल विमानों की आपूर्ति के लिए तैयार डसाल्ट
36 राफेल विमानों की आपूर्ति का सौदा वर्षो से अटका हुआ है। कीमत और मेक इन इंडिया के तहत भारत में इन विमानों के उत्पादन का मसला शामिल है।
पेरिस, रायटर। फ्रांस की डसाल्ट एविएशन भारत को राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए तैयार है। डसाल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपियर के अनुसार कंपनी नई दिल्ली के साथ इस बाबत किसी भी वक्त कांट्रेक्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए भी तैयार है। अब गेंद भारत के पाले में है।
ट्रैपियर ने एक फ्रांसीसी अखबार को दिए साक्षात्कार में यह बात कही है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने भी अप्रैल में सौदे पर जारी वार्ता के अंजाम के करीब पहुंचने की बात कही थी। एरिक ने कहा, 'डसाल्ट इस सौदे को किसी भी क्षण पूरा करने को तैयार है।
गेंद अब भारत सरकार के पाले में है।' बैंक गारंटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि फ्रांस सरकार ने इस सौदे को लेकर भारत को आश्वस्त किया है, ऐसे में इसकी जरूरत नहीं है। 36 राफेल विमानों की आपूर्ति का सौदा वर्षो से कई मुद्दों को लेकर अटका हुआ है। इनमें कीमत और मेक इन इंडिया के तहत भारत में इन विमानों के उत्पादन का मसला भी शामिल है।
16 की किशोरी से 33 लोगों ने 36 घंटे किया था दुष्कर्म, शहर छोड़ने की तैयारी में पीड़िता