Move to Jagran APP

अमेरिका में नहीं चल रही हैं ठंडी हवाएं, लू आम बात

अमेरिका ने गत दिनों संयुक्त राष्ट्र को आधिकारिक रूप से सूचित किया था कि वह पेरिस जलवायु समझौते से हटना चाहता है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 08:51 PM (IST)
अमेरिका में नहीं चल रही हैं ठंडी हवाएं, लू आम बात
अमेरिका में नहीं चल रही हैं ठंडी हवाएं, लू आम बात

वाशिंगटन, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भले पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की हो लेकिन अमेरिका जलवायु परिवर्तन के असर को महसूस करने लगा है। मौसम संबंधी एक रिपोर्ट में जिक्र है कि बीते चार दशकों से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। अध्ययन में 13 संघीय एजेंसियों के वैज्ञानिक शामिल थे। द न्यूयार्क टाइम्स ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।

loksabha election banner

इसमें कहा गया है कि लू चलना सामान्य बात हो गई है। 1980 के बाद से ठंडी हवाओं का चलना कम हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से दुनिया का तापमान बढ़ रहा है। ज्ञात हो कि इस साल अमेरिका के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे जनजीवन बेहाल है। लॉस एंजिलिस में तो गर्मी का 131 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है।

हालांकि मौसम का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का मानना था कि ट्रंप प्रशासन शायद इसे स्वीकार नहीं करे और रिपोर्ट दबा दी जाए। अमेरिका ने गत दिनों संयुक्त राष्ट्र को आधिकारिक रूप से सूचित किया था कि वह पेरिस जलवायु समझौते से हटना चाहता है।

यह भी पढ़ें : भूटान ने माना कि डोकलाम चीन का इलाका: वांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.