चीन में आतंकी गतिविधियों में 113 लोगों को सजा
चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग की अदालतों ने आतंकी गतिविधियों में 113 लोगों को सजा सुनाई है। उन्हें दस साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा दी गई है। यह सजा बीजिंग द्वारा धार्मिक कट्टरपंथियोंऔर अलगाववादी समूहों पर कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद दी गई है।
बीजिंग। चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग की अदालतों ने आतंकी गतिविधियों में 113 लोगों को सजा सुनाई है। उन्हें दस साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा दी गई है। यह सजा बीजिंग द्वारा धार्मिक कट्टरपंथियोंऔर अलगाववादी समूहों पर कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद दी गई है।
इन्हें शिनजिंयाग और दूसरी जगहों पर ¨हसक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इस प्रांत में मुस्लिम उइगरों की बड़ी आबादी रहती है। निवार्सित उइगर समूहों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिनजियांग में सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते अशांति है। हालांकि चीन ने इन दावों को खारिज किया है।
शिनजिंयाग की आधिकारिक वेबसाइट ने रविवार को बताया कि 11 काउंटी और काशगर क्षेत्र की अदालतों द्वारा नई सजाएं गत बुधवार को सुनाई गई हैं। हालांकि जिन लोगों को सजा दी गई है उनकी जाति का उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन उनके नाम उइगरों जैसे हैं। प्रांत में पिछले महीने की कार्रवाई में कम से कम 380 लोगों को पकड़ा गया था।
पढ़ें: चीनी सैनिकों ने की पैंगोंग लेक में घुसपैठ की कोशिश
चीन पे पैंगोंग लेक में घुसपैठ के बाद जारी किया विवादित नक्शा