जबरदस्त चमक के साथ दिखा सुपरमून
वाशिंगटन। इस साल का सबसे बड़ा और चमकदार चांद दिखाई दे गया है। इसे सारी दुनिया में सुपरमून के नाम से जाना जाता है। रविवार को धरती के चारों ओर चक्कर काट रहा प्राकृतिक उपग्रह चांद हमारे सबसे करीब आ गया था।

सुपरमून ऐसी स्थिति होती है, जब चांद और धरती की दूरी सबसे कम हो जाती है। नासा ने बताया कि पूर्णिमा पर जब यह घटना होती है, तो चांद आकार में कुछ बड़ा और सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। रविवार को चांद केवल कुछ फीसद ही धरती के करीब आया था। चूंकि चांद धरती के चारों ओर गोल चक्कर न काटकर अंडाकार घूमता है। इसलिए चांद और धरती की दूरी हमेशा घटती-बढ़ती रहती है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि अन्य वर्षो से इतर 2013 में सुपरमून 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद चमकदार दिखा। धरती से चांद की दूरी रविवार को 3,56,992 किमी थी। दोनों के बीच की सबसे ज्यादा दूरी 4,05,696 किमी होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगला सुपरमून अगस्त, 2014 में दिखाई देने की उम्मीद है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर