जापान की बड़ी पहल, अपनाई निगेटिव इंटरेस्ट पॉलिसी
बैंक ऑफ जापान ने पहली बार शुक्रवार को निगेटिव इंटरेस्ट पॉलिसी अपना ली है।अब जापान ने अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निगेटिव इंटरेस्ट पॉलिसी की घोषणा की है जिसके तहत इंटरेस्ट रेट -0.1 प्रतिशत कर दिया है।
टोक्यो। बैंक ऑफ जापान ने पहली बार शुक्रवार को निगेटिव इंटरेस्ट पॉलिसी अपना ली है। जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का हिस्सा है लेकिन हाल के महीनों में संघर्ष कर रहा है। अब जापान ने अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए निगेटिव इंटरेस्ट पॉलिसी की घोषणा की है जिसके तहत इंटरेस्ट रेट -0.1 प्रतिशत कर दिया है।
जापान सरकार का उद्देश्य महंगाई दर को 2 प्रतिशत पर लाना चाहती है। इस पहल के साथ अब लोग पैसा जमा करने की बजाए निवेश करने में रूचि लेंगे।
ये भी पढ़ेंः चीन में जब्त हुए 30 करोड़ के 30 हजार जोड़ी निकली जूते
बैंक ऑफ जापान के इस फैसले के बाद जापान सहित एशियाई देशों के स्टॉक मार्केट्स में तेजी आई है। कहा जा रहा है कि इसका सकारात्मक असर भारत सहित एशिया के स्टॉक मार्केट्स पर भी पड़ा। इस पॉलिसी का मुख्य जोर क्वॉन्टिटी, क्वॉलिटी और इंटरेस्ट रेट पर है। इसका उद्देश्य जापान में मोनेटरी बेस को सालाना 80 लाख करोड़ येन बढ़ाना है।
ये है निगेटिव इंटरेस्ट रेट
निगेटिव इंटरेस्ट रेट का मतलब है प्राइवेट बैंक जमा धन पर इंटरेस्ट रेट देने के बजाए वसूल करेंगे। जिन्होंने बैंक में अपने धन को जमा करा है उन जमाकर्ताओं को इसके लिए नियमित रूप से भुगतान करना होगा।