संक्रमण को कम करने के बजाए बढ़ा सकता है 'एंटीबायोटिक'
किसी भी इंफेक्शन में एंटीबायोटिक का उपयोग किया जाता है लेकिन एक नये शोध के अनुसार यह खतरे को बढ़ा सकता है।
न्यूयार्क, प्रेट्र। किसी भी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल जरूरी होता है। लेकिन ताजा शोध में कहा गया है कि एंटीबायोटिक संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है।
अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद एंटीबायोटिक हानिकारक
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एंटीबायोटिक के सेवन के बाद गट या आंत में होने वाली प्रतिक्रिया पर अध्ययन के बाद यह चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि एंटीबायोटिक रोगाणुओं को विकसित होने का मौका देते हैं। इसके कारण आंत में लाभकारी बैक्टीरिया की मौजूदगी में कमी आती है। बड़ी आंत में पानी को सोखने में कारगर जीवाणुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं एटिबायोटिक दवाएं
यह जीवाणु फाइबर से एसिड में तब्दील करता है। बड़ी आंत में पानी की उपस्थिति के कारण ऑक्सीजन की मात्रा भी ज्यादा रहती है, जिससे सालमोनेला के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार होता है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।