अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मार डाला
अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान कीथ लेमोंट स्काट को मंगलवार को एक अश्वेत पुलिस वाले ने ही गोली मारी थी।
वाशिंगटन, रायटर/एएफपी। अमेरिका में एक और अश्वेत को पुलिस ने मार डाला। अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान कीथ लेमोंट स्काट को मंगलवार को एक अश्वेत पुलिस वाले ने ही गोली मारी थी। विरोध में नार्थ कैरोलिना में लोग सड़क पर उतर आए।
प्रदर्शन के दौरान हिंसा में दर्जनभर पुलिसवाले और कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। अफ्रीकी मूल के अश्वेत की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग शार्लेट शहर में घटनास्थल पर जमा हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने जहां पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने वालमार्ट स्टोर में भी घुसने का प्रयास किया। शहर के मेयर जेनिफर राबर्ट ने लोगों से शांति की अपील की है।
पढ़ेंः 9/11 हमला: जब धुंए और धूल के गुबार से पट गया था मैनहेट्टन शहर
स्काट को गोली मारने वाले ब्रेंटली विन्सन 2014 में पुलिस से जुड़े। विन्सन भी अश्वेत हैं। अब उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। अमेरिका में पुलिस के हाथों अश्वेत के मारे जाने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जुलाई में मिनेपोलिस में पुलिस अधिकारी ने ट्रैफिक जांच के दौरान एक अश्वेत को गोली मार दी थी।
पढ़ेंः PICS: भारत-यूएस सैनिकों ने पर्वतीय इलाकों में किया युद्ध अभ्यास