Move to Jagran APP

दो अमेरिकियों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। अमेरिकी अर्थशास्त्री लॉयड शैप्ले और एल्विन रॉथ को 2012 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। सोमवार को दोनों के नामों की घोषणा की गई। अलग-अलग आर्थिक कारकों के मिलान की विधि पर शोध करने के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा। दस दिसंबर को एक समारोह में उन्हें मेडल और बतौर इनामी राशि 12 लाख डॉलर [करीब छह करोड़ 33 लाख रुपये] दिए जाएंगे। बीते साल भी अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की झोली में गया था।

By Edited By: Published: Mon, 15 Oct 2012 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2012 10:54 PM (IST)
दो अमेरिकियों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। अमेरिकी अर्थशास्त्री लॉयड शैप्ले और एल्विन रॉथ को 2012 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। सोमवार को दोनों के नामों की घोषणा की गई। अलग-अलग आर्थिक कारकों के मिलान की विधि पर शोध करने के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा। दस दिसंबर को एक समारोह में उन्हें मेडल और बतौर इनामी राशि 12 लाख डॉलर [करीब छह करोड़ 33 लाख रुपये] दिए जाएंगे। बीते साल भी अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की झोली में गया था।

loksabha election banner

स्वीडिश अकादमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि 'द थ्योरी ऑफ स्टेबल एलोकेशन एंड द प्रैक्टिस ऑफ मार्केट डिजाइन' [स्थाई आवंटन और बाजार रूपरेखा के अभ्यास का सिद्धांत] के रूप में दोनों ने बेहतरीन काम किया है। शैप्ले ने विभिन्न मिलान विधियों के अध्ययन और तुलना के लिए खेल सिद्धांत का उपयोग किया।

रॉथ ने शैप्ले के नतीजों का बारीकी से अध्ययन कर उन्हें नया स्वरूप दिया। इससे नए डॉक्टरों का मिलान अस्पतालों, छात्रों का मिलान स्कूलों तथा मरीजों का मिलान अंग दाताओं संग करने में मदद मिली। 60 साल के रॉथ हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर हैं। वहीं, 89 साल के हो चुके शैप्ले कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मानद प्रोफेसर हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.