ईयू, इटली और डेनमार्क में भारत ने नियुक्त किए राजदूत
1986 बैच की IFS अधिकारी और राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव गायत्री इस्सर कुमार को बेल्जियम और यूरोपीय संघ का राजदूत नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली, आइएएनएस। भारत ने विभिन्न देशों के लिए नए राजनयिकों की नियुक्ति कर दी है। इनमें यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क में भारतीय राजदूतों की नियुक्ति भी शामिल है।
1986 बैच की आइएफएस अधिकारी और राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव गायत्री इस्सर कुमार को बेल्जियम और यूरोपीय संघ का राजदूत नियुक्त किया गया है। 1989 बैच की आइएफएस रीनत संधू को इटली का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्होंने अनिल वाधवा की जगह ली है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत अजीत विनायक गुप्ते को डेनमार्क का राजदूत बनाया गया है।
1991 बैच के गुप्ते राजीव शाहरे की जगह लेंगे। इस महीने की शुरुआत में यूनेस्को में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रही रुचिरा कंबोज को दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। स्लोवाक रिपब्लिक में भारत के राजदूत परम जीत मन को स्लोवेनिया का राजदूत बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI आतंकवाद को दे रहा संरक्षण'
यह भी पढ़ें: इतना भारी हो गया विमान कि नहीं भर सका उड़ान, 40 यात्रियों को उतारा!