पांच दिनों में पीआइए के 600 विमानों ने नहीं भरी उड़ान
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द हुई है। बीमार हाल चल रही पीआइए के निजीकरण की सरकारी योजना से नाराज चल रहे कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
इस्लामाबाद : कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द हुई है। बीमार हाल चल रही पीआइए के निजीकरण की सरकारी योजना से नाराज चल रहे कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
पीआइए के प्रवक्ता डेनियल गिलानी ने बताया, 'पिछले पांच दिनों में 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। पीआइए के दो विमान रविवार को जेद्दा के लिए रवाना हुए हैं। ये दोनों विमान वहां से फंसे यात्रियों को लाने के लिए भेजे गए हैं। दोनों विमान वहां से 800 यात्रियों को वापस लाएंगे।' उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से काम पर आने और पीआइए को बचाने का आग्रह किया गया है।
ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के उदय के पीछे पाकिस्तान
जेद्दा में फंसे यात्रियों के बारे में पीआइए ने इससे पहले सऊदी एयरलाइंस से यहां तक लाने का आग्रह किया था। लेकिन केवल एक विमान से 300 यात्री ही लौट सके। इसका नतीजा यह है कि पीआइए के हजारों यात्रियों को हड़ताल से भारी नुकसान सहना पड़ रहा है।