चीन में गोदाम में लगी आग, 17 की मौत
दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की माैत हो गई है। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक शहर फोशान के शुंदे जिले में फुवा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड में स्थानीय समयानुसार सुबह
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Fri, 06 Feb 2015 11:31 AM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2015 12:15 PM (IST)
बीजिंग। दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत में एक गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की माैत हो गई है। घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक शहर फोशान के शुंदे जिले में फुवा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विस्फोट हुआ।
सभी घायलों को समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया। विस्फोट की आवाज करीब एक किमी दूर तक सुनाई दी। गुआंगदोंग प्रांत चीन के सबसे बड़े उत्पादन केंद्रों में से एक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें