Move to Jagran APP

भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 100 की मौत

भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका उलटने से उसमें सवार 100 लोग लापता हैं। संदेह है कि ये सभी डूब गए हैं। जर्मन एनजीओ जूडेंड रिटेट ने कहा कि 23 प्रवासियों को बचा लिया गया है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Wed, 16 Nov 2016 08:04 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 02:59 PM (IST)
भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 100 की मौत

रोम (एएफपी)। भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका उलटने से उसमें सवार 100 लोग लापता हैं। संदेह है कि ये सभी डूब गए हैं। जर्मन एनजीओ जूडेंड रिटेट ने कहा कि 23 प्रवासियों को बचा लिया गया है। इन्हें एक ऑयल टैंकर के जरिए बचाया जा सका है। यहां पहुचने वाला यह पहला जहाज था। एनजीओ ने ट्वीट कर बताया है कि राहतकर्मी फिलहाल लोगों की तलाश में जुटे हैं।

loksabha election banner

बचे हुए लोगों के मुताबिक सुबह करीब छह बजे नाव का डूबना शुरू हुआ था। एक व्यक्ति ने बताया कि जिस बोट पर वह था उसमें करीब 122 लेाग सवार थे। इसमें दस महिलाएं भी थीं। हालांकि इस बोट में कोई भी 15 वर्ष से कम का नहीं था। उसने बताया कि हादसे में सभी लोग मारे गए हैं बस एक ही जिंदा बच पाया है। इस हादसे में उसका एक भाई भी मारा गया है। इसकी जानकारी उसने अपने परिवार को भी फोन पर दी है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष भूमध्य सागर अब तक करीब 4200 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

4000 से ज्यादा शरणार्थियों की जान ले चुका है भूमध्य सागर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.