Move to Jagran APP

श्रवण कुमार के दुबारे मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

श्रवण कुमार के दुबारे मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 11:32 PM (IST)
श्रवण कुमार के दुबारे मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
श्रवण कुमार के दुबारे मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

श्रवण कुमार के दुबारे मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : महागठबंधन की सरकार बनने के पश्चात मंत्री मंडल गठन में श्रवण कुमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जदयू के जिला अध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, बिहारशरीफ नगर के अध्यक्ष नदीम जाफर गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जब मान सम्मान दिया जाता है तो कार्यकर्ताओं का दल अपने आप को सम्मानित महसूस करता है। श्रवण कुमार समता पार्टी से लेकर जनता दल यू के स्थापना काल से ही एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी राजनीतिक प्रवेश 1974 के सबसे बड़े छात्र आंदोलन के रूप में हुई थी। इसके लिए सर्वमान्य नेता देश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता दल यू परिवार एवं नालंदा जिले के वासियों की तरफ से आभार प्रकट करता है। श्रवण कुमार को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना है। नालंदा जिला नेता नीतीश कुमार के जन्मभूमि के साथ-साथ कर्मभूमि भी रही है। शुरू से ही नालंदा के लोगों का अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद नेता के प्रति रही है। उनके नेतृत्व में देश स्तर पर बिहार अव्वल साबित होगा। बता दें कि गुरुवार को 11 बजे दिन में श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जनता दल यू नालंदा के द्वारा नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार एवं बिहार सरकार के नव मनोनीत मंत्री श्रवण कुमार का अभिनंदन समारोह आयोजित की गई है। बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, ललन प्रसाद, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार, वसुंधरा देवी, विनोद प्रसाद सिंह ,विनोद प्रसाद सिन्हा, संजय कुशवाहा, अजय चंद्रवंशी, अरविंद पटेल, रजनीश कुमार मुन्ना, सनी पटेल, राकेश पटेल कार्यकर्ता शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.