Move to Jagran APP

कांगड़ा हलके में अब कांग्रेस का खेवनहार कौन

दिनेश कटोच धर्मशाला विधायक पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के बाद कांगड़ा हलके में अब कांग्रेस का खेवनहार कौन होगा। साथ ही टिकट के दावेदारों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा नेताओं को प्रयास करने होंगे। कांगड़ा हलके से अब तक विधायक पवन काजल ही कांग्रेस का चेहरा थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 06:00 AM (IST)
कांगड़ा हलके में अब कांग्रेस का खेवनहार कौन
कांगड़ा हलके में अब कांग्रेस का खेवनहार कौन

दिनेश कटोच, धर्मशाला

loksabha election banner

विधायक पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के बाद कांगड़ा हलके में अब कांग्रेस का खेवनहार कौन होगा। साथ ही टिकट के दावेदारों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा नेताओं को प्रयास करने होंगे। कांगड़ा हलके से अब तक विधायक पवन काजल ही कांग्रेस का चेहरा थे। भाजपा में मौजूदा समय में पूर्व विधायक संजय चौधरी व सुरेंद्र काकू, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, प्रदेश भाजपा के सचिव वीरेंद्र चौधरी व देवी लाल टिकट के दावेदार हैं लेकिन काजल की एंट्री से इनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पवन काजल ने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किसी भी कांग्रेस नेता ने हामी नहीं भरी थी तो पार्टी ने काजल को प्रत्याशी बनाया था। भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा बरकरार रखी थी। इसका इनाम कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर दिया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को काजल की ताजपोशी रास नहीं आई थी। इसके बाद काजल ने कांग्रेस की बैठकों से दूरी बनानी शुरू की थी और अब उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

..

शांता-धूमल की लड़ाई का शिकार हुए थे काजल

काजल ने राजनीतिक सफर भाजयुमो सदस्य के रूप में शुरू किया था। इन्होंने भाजपा के नेतृत्व में जिला परिषद के खोली वार्ड से 2005 व 2010 में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में पवन काजल ने कांगड़ा हलके से पार्टी की टिकट मांगी तो उस समय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल की लड़ाई का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ा था। शांता काजल को टिकट देने के पक्ष में थे और धूमल ने संजय चौधरी के नाम की पैरवी की थी। उस समय टिकट संजय चौधरी को मिली थी और काजल ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा प्रत्याशी को मात दी थी। वर्ष 2017 में काजल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

..

जिला कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भंग कर दी है। अब नए सिरे से गठन होगा। काजल का भाजपा में जाने का अपना निर्णय है और इसमें पार्टी कुछ नहीं कह सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए नया चेहरा देखा जाएगा और इस बाबत शीघ्र बैठक होगी।

-अजय महाजन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

...

कांग्रेस ने काजल को मान-सम्मान दिया था। वह पहले से ही भाजपा के थे और अब उन्हें फिर से भाजपा की याद आई है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा।

-चंद्र कुमार, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

..

घरवापसी की है। वीरवार को कांगड़ा में कार्यकर्ताओं से बैठक करूंगा। कांग्रेस में कुछ समय से ठीक नहीं रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही भाजपा का दामन थामा है।

-पवन काजल, विधायक

...

2012 का चुनाव परिणाम

प्रत्याशी का नाम, पार्टी, कितने मत मिले

पवन काजल, आजाद, 14632

सुरेंद्र काकू, कांग्रेस, 14069

संजय चौधरी, भाजपा, 11700

.

2017 का हाल

पवन काजल, कांग्रेस, 25549

संजय चौधरी, भाजपा,19341

डा. राजेश शर्मा, आजाद, 11805


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.