Move to Jagran APP

Weather Update: कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बढ़ा, मलेरिया, डेंगू के खतरे की आशंका

Weather Update शहर में बीते 24 घंटे के अंदर 46 एमएम वर्षा दर्ज की गई हैं। वहीं एक जून से लेकर 14 अगस्त तक 764 वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शहर में अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:39 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 08:39 AM (IST)
Weather Update: कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बढ़ा, मलेरिया, डेंगू के खतरे की आशंका
Weather Update: कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ के साथ-साथ बीमारियों का खतरा बढ़ा

जमशेदपुर, जासं। हर में लगातार वर्षा होने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। रविवार को सुबह से ही हल्की-हल्की वर्षा हो रही है। इससे शहर में जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित तो हुईं हीं साथ में मच्छरजनित बीमारियां भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में इसपर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा मच्छरों की संख्या बढ़ेगी तो मलेरिया, डेंगू व चिकुनगुनिया जैसे गंभीर बीमारी फैलने में देर नहीं लगेगा। वैसे भी शहर इन बीमारियों का डेंजर जोन माना जाता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर में बीते 24 घंटे के अंदर 46 एमएम वर्षा दर्ज की गई हैं। वहीं, एक जून से लेकर 14 अगस्त तक 764 वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अगले चार दिन यानी 18 अगस्त तक वर्षा रुक-रुक कर होगी। लगातार वर्षा होने से शहर का मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

loksabha election banner

बीते 24 घंटे में हुई वर्षा

शहर : वर्षा (एमएम)

जमशेदपुर : 46.0

रांची : 21.0

डाल्टेनगंज : 0.3

1 जून से 14 अगस्त तक हुई वर्षा

शहर : वर्षा (एमएम)

जमशेदपुर : 764.0

रांची : 670.6

डाल्टेनगंज : 372.0

बोकारो-थर्मल : 456.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.