पैसे व इलाज के अभाव में युवक की मौत
मजदूर युवक की मौत
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:33 PM (IST)
पैसे व इलाज के अभाव में युवक की मौत
संवाद सूत्र, प्रतापपुर (चतरा): थाना क्षेत्र के चंद्री गोविंदपुर पंचायत के धरमपुर गांव निवासी पंतु भारती के पुत्र विजय भारती (39) की मौत मंगलवार की अहले सुबह हो गई। मृतक की पत्नी मालो देवी ने बताया कि विजय पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। पैसे के आभाव में उनका समुचित इलाज नहीं हुआ। जिससे तबियत और अधिक बिगड़ गई और सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक गांव में ही मजदूरी तक अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इधर विजय भारती के मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग किया है। मांग करनेवालों में सरयू भारती, सुरेश भारती, रघुनंदन भुइयां, इंद्रदेव भुइयां, रीता देवी, कैली देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों का नाम शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें