बच्चों के बीच डीसी ने पाठ्य व खेल सामग्री का किया वितरण
उपायुक्त ने चेतना भारती के बच्चों से किया मुलाकात
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:33 PM (IST)
बच्चों के बीच डीसी ने पाठ्य व खेल सामग्री का किया वितरण
संवाद सूत्र, चतरा : उपायुक्त अबू इमरान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को अव्वल मोहल्ला स्थित चेतना भारती केंद्र पहुंचे। मौके पर संचालिका ज्योति बहन सहित अन्य लोगों उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त ने चेतना भारती केंद्र में रहनेवाले अनाथ बच्चों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने बच्चों के बीच पाठ्य एवं खेलने की सामाग्री का वितरण किया। उपायुक्त ने बच्चों से पठन-पाठन की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि पठन-पाठन के दौरान अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत इसकी सूचना दें। उसका निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। वहीं बच्चों की रुचि की जानकारी लेते हुए खेलकूद एवं पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें