Move to Jagran APP

मेडिकल रिसर्च हेतू विनोद कुमार इंसान का पार्थिव शरीरदान

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हर कदम मानवता की सेवा को समर्पित हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:16 PM (IST)
मेडिकल रिसर्च हेतू विनोद कुमार इंसान का पार्थिव शरीरदान
मेडिकल रिसर्च हेतू विनोद कुमार इंसान का पार्थिव शरीरदान

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर)

loksabha election banner

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हर कदम मानवता की सेवा को समर्पित हैं। जो जीते जी रक्तदान व मरणोंपरांत शरीरदान करने से पीछे नहीं रहते। इसी श्रृंखला में जाखल मास्टर कॉलोनी निवासी प्रेमी रामकिशन गर्ग, देशराज इंसान के बहनोई और सोनू इंसान के पिता प्रेमी विनोद कुमार इंसान ने मरणोंपरात शरीरदानीयों की सूची में अपना नाम डेरा सच्चा सौदा के इतिहास में दर्ज करवाया। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के सन्त गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सा से पावन प्रेरणा ले कर मरणोपरान्त अपना शरीर दान करने का निर्णय लिया हुआ था जिस पर फूल चढाते हुए उनके पार्थिव शरीर मैडीकल रिर्चस हेतू उतर प्रदेश भेज दिया गया। इतना ही नही डेरा सच्चा सौदा की महामुहिम बेटा-बेटी एक समान के तहत उनकी बेटियां सिम्मी इंसान, प्रियंका इंसान और बहन गुलशन रानी, दिशो रानी ने उनकी अर्थी को कांधा भी दिया। विनोद कुमार इन्सां की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र भूषण गोयल उर्फ सोनू कुमार इंसान व रिश्तेदार रामकुमार रामू इंसान, प्रमोद कुमार गर्ग, हरीश कुमार गर्ग, राजेंद्र गर्ग, पत्नी दर्शन रानी इंसान ने उनकी अन्तिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनका पार्थिक शरीर दान करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों को सूचित किया। इस अवसर पर हरियाणा 45 मेंबर सदस्य, जिला 25 मेम्बर, ब्लॉक 15 मेम्बर, ब्लॉक टोहाना, ब्लॉक लुधियाना पंजाब व शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेल्फयर फोर्स विग के सेवादारों सहित रिश्तेदार, सगे संबंधियों और मंडी के गणमान्य लोगों भारी संख्या में महिलाओं ने शरीरदानी विनोद कुमार इन्सां कों अन्तिम विदाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.