Move to Jagran APP

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, महान विभूतियों को किया नमन

रविवार को हरियाणा हेल्पिग हैंड्स के तत्वाधान में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व्यापार मंडल रक्त वीर परिवार अग्रवाल वैश्य समाज प्रयास ग्रुप पंजाबी सभा आदि ने संयुक्त रुप से आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सभी देशवासियों में गर्व की भावना है। प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान आने वाले पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनाएगा और उन्हें इस अभियान से अपने देश की आजादी की क्रांति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उपायुक्त ने यात्रा के दौरान लाला लाजपतराय चौक पर और अंबेडकर चौक पर महान विभूतियों को नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:04 PM (IST)
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने  शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, महान विभूतियों को किया नमन
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, महान विभूतियों को किया नमन

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : रविवार को हरियाणा हेल्पिग हैंड्स के तत्वाधान में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल, रक्त वीर परिवार, अग्रवाल वैश्य समाज, प्रयास ग्रुप, पंजाबी सभा आदि ने संयुक्त रुप से आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजादी को 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ऐसे में सभी देशवासियों में गर्व की भावना है। प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान आने वाले पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदार बनाएगा और उन्हें इस अभियान से अपने देश की आजादी की क्रांति के बारे में भी जानकारी मिलेगी। उपायुक्त ने यात्रा के दौरान लाला लाजपतराय चौक पर और अंबेडकर चौक पर महान विभूतियों को नमन किया। तिरंगा यात्रा का सेठ हरविलास बधवानिया चौक चरखी दादरी से प्रारंभ होकर दिल्ली रोड, लाला लाजपत राय चौक, आंबेडकर चौक, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा की नगर परिक्रमा में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा फूल वर्षा की गई तथा जल व्यवस्था की गई। नगरवासी भारत माता के जय के नारे व वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में आजादी के उत्सव में खुशियां मना रहे थे। नगर में आजादी के 75 में दिवस पर उत्साह का वातावरण बना हुआ था। यात्रा के दौरान ये लोग रहे मौजूद

loksabha election banner

इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक लख्मीचंद बधवानियां, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान राम कुमार रिटोलिया, नगर व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र गुप्ता, कृष्ण मकडानियां, बिशंबर देवसरिया ,राम कुमार गर्ग, सुरेश ऐरन, जयभगवान मस्ताना ,संदीप जैन ,रक्तवीर परिवार संयोजक राजेश सोनी, राज कुमार गोयल, भूनेश गोयल, रवि बधवानिया ,पार्षद नवीन बिदल, मितेश कानोरिया, दिनेश शास्त्री, जगदीश जुनेजा, भूपेंद्र कौशिक, ओमनंद गुप्ता, राजेश व राकेश गर्ग, मुकुट गुप्ता, विनोद कानेजर, रेखराज देवसरिया, पवन दिललीवान, अनुज पांडवानिया, शुभम गोयल, सोनू गोयल, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रोशनी शर्मा, डा सुनीता कासनी अग्रवाल वैश्य समाज महिला जिला अध्यक्ष नीतू बंसल, संतोष जैन, नेहा गोयल, संगीता सिघल, अनीता अरोड़ा, कंचन बंसल, अनीता अरोड़ा, आशा बधवानिया, नेहा जिदल, कनिका मित्तल, बबीता बंसल, सावित्री गर्ग ,निशा गोयल, अनीता लुहाच, सुनीता आदमपुरिया, अनीता बागला, कोमल गर्ग सहित सैकड़ों नागरिक व महिला व युवा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.