Move to Jagran APP

हाल बाजार में जाने से रोकने पर वाल्मीकि संगठनों का हाथी गेट पर प्रदर्शन

वाल्मीकि समुदाय से संबंधित मांगों तथा पंजाब के पूर्व एजी के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले को लेकर अमृतसर के समूह वाल्मीकि संगठनों ने शुक्रवार को हड़ताल करने की घोषणा की थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 11:55 PM (IST)
हाल बाजार में जाने से रोकने पर वाल्मीकि संगठनों का हाथी गेट पर प्रदर्शन
हाल बाजार में जाने से रोकने पर वाल्मीकि संगठनों का हाथी गेट पर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, अमृतसर : वाल्मीकि समुदाय से संबंधित मांगों तथा पंजाब के पूर्व एजी के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले को लेकर अमृतसर के समूह वाल्मीकि संगठनों ने शुक्रवार को हड़ताल करने की घोषणा की थी। मगर वीरवार की रात को कुछ संगठनों ने यह हड़ताल स्थगित कर दी थी। इसके बावजूद कुछ संगठन हड़ताल करने पर अडे़ रहे। इस कारण शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

loksabha election banner

कुछ संगठन केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर हाथी गेट में एकत्रित हुए तथा हड़ताल करने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल करवाने के लिए जब यह संगठन हाल गेट की तरफ जाने लगे तो पुलिस वालों ने उनको हाल बाजार में नहीं जाने दिया। इस कारण संगठनों ने हाल गेट पर बैठकर अपना रोष प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन तथा वाल्मीकि संगठनों के मध्य काफी देर तक वार्तालाप चली। इसके बाद संगठनों ने एक मांग पत्र डीसीपी परमिदर सिंह भंडाल को दिया। इसके बाद समूह संगठन वापस वाल्मीकि मंदिर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शहर में सभी दुकानें रूटीन की तरह खुली रही। समूह वाल्मीकि संगठनों ने पावन वाल्मीकि तीर्थ प्रबंधक कमेटी के आह्वान पर 12 अगस्त को हड़ताल करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 19 अगस्त को सीएम आवास पर बैठक करने की घोषणा करने के बाद कई संगठनों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। भगवान वाल्मीकि आदि धर्म समाज के करमजीत सिंह गिल, स्वामी मेघनाथ, सबीर, राहुल मलिक, संजीव तथा अन्य वाल्मीकि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जान-बूझकर वाल्मीकि समुदाय व समाज को परेशान कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.