Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश, एक क्‍लिक पर पढ़ें मौसम का हाल

Today Weather in Dehradun प्रदेशभर में मानसून की गति धीमी बनी रहेगी। आने वाले चौबीस घंटे में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:16 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:16 AM (IST)
Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश, एक क्‍लिक पर पढ़ें मौसम का हाल
Today Weather in Dehradun आने वाले 24 घंटे में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होने की संभावना।

जागरण संवाददाता, देहरादून : प्रदेशभर में मानसून (Today Weather in Dehradun) की गति धीमी बनी रहेगी। आने वाले चौबीस घंटे में पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है।

loksabha election banner

कहीं-कही छाये रहे हल्के बादले

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। देहरादून (Weather Forecast Dehradun) और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर दो बजे तक चटख धूप खिली रही। गर्मी और उमस ने बेहाल किया। दोपहर बाद तीन बजे कहीं-कही हल्के बादले छाये रहे। शाम सात बजे के आसपास गढ़ीकैंट, मालदवेता, रायपुर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।

अधिकतम तापमान सामान्य से रहा दो डिग्री अधिक

प्रदेशभर के पहाड़ी जिले चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व पौड़ी में दिनभर बादलों के बीच धूप खिली रही जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। देहरादून (Today Weather Dehradun) का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में छाये रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है।

चमोली में मौसम साफ

चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे सुचारु रहने से यातायात जारी रही। वहीं मौसम साफ होने के चलते स्थानीय नागरिकों व तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है। अभी भी 19 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े है। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद

बीती शाम को उत्‍तरकाशी में धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन आलवेदर रोड पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन हो गया था। इस दौरान पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनों पेड़ों को उखाड़ ले गया। भूस्खलन से धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है। साथ ही भूस्खलन का मलबा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरा।

Video: उत्‍तरकाशी में धरासू बैंड के पास हुआ भारी भूस्खलन, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद; कई वाहन फंसे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.