Move to Jagran APP

Uttarakhand BJP New Team: युवा जोश व अनुभव का मिश्रण लिए होगी उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम

Uttarakhand Politics प्रदेश भाजपा की नई टीम युवा जोश व अनुभव का मिश्रण लिए होगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में दिल्ली में हुई बैठक में नामों के पैनल पर मुहर लग गई है। पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा गया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 02:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 02:00 AM (IST)
Uttarakhand BJP New Team: युवा जोश व अनुभव का मिश्रण लिए होगी उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम
उत्तराखंड भाजपा की नई टीम में युवा जोश और अनुभव का मिश्रण देखने को मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Uttarakhand Bjp New Team  पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की अगुआई वाली उत्तराखंड भाजपा की नई टीम में युवा जोश और अनुभव का मिश्रण देखने को मिलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के नामों के पैनल पर मुहर लगा दी गई। केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इस बैठक में शामिल हुए।

loksabha election banner

पैनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा

सूत्रों के अनुसार नामों का पैनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को भेज दिया गया है। उनसे हरी झंडी मिलने के बाद एक-दो दिन के भीतर प्रांतीय टीम की घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान के मुकाबले नई टीम में 70 प्रतिशत तक बदलाव होना तय है। इसमें नए, युवा व जुझारू चेहरों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को भी महत्व दिया जाएगा।

भट्ट को सौंपी थी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान 'युवा उत्तराखंड-युवा मुख्यमंत्री' का नारा दिया था। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने बीती 30 जुलाई को इसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष भी जोड़ दिया। भाजपा ने प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन कर मदन कौशिक के स्थान पर पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Ex MLA Mahendra Bhatt) को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी थी। अब प्रदेश भाजपा की नई टीम का गठन होना है।

  • पार्टी के अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अपनी टीम भी युवा चाहते हैं।
  • नई टीम के गठन के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक में इस बारे में विमर्श कर मार्गदर्शन लिया था।

महेंद्र भट्ट व अजेय कुमार पहुंचे दिल्ली

इस बीच नई टीम के गठन के सिलसिले में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर गुरुवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में हुई बैठक में भाग लिया। इसमें पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।

  • सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के नामों को लेकर मंथन किया गया।
  • करीब दो घंटे तक चले विमर्श के दौरान प्रदेश महामंत्री के तीन पदों के लिए छह और उपाध्यक्ष के आठ पदों के लिए 12 नाम सुझाए गए।
  • इसी प्रकार अन्य पदों के मामले में भी किया गया। बाद में सभी पदों के लिए नामों का पैनल तैयार कर इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया गया।

समझा जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिस तरह से युवाओं को महत्व दे रहा है, उससे यह साफ है कि उत्तराखंड भाजपा की नई टीम भी युवा जोश से भरपूर रहेगी। साथ ही अनुभव को भी महत्व दिया जाएगा। प्रयास यह भी है कि राज्य के सभी 13 जिलों को प्रदेश भाजपा की नई टीम में जगह मिले।

वरिष्ठ नेताओं को दिए जा सकते हैं दायित्व

प्रदेश भाजपा (Uttarakhand BJP) के जिन वर्तमान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा, उन्हें आने वाले दिनों में सरकार में दायित्व दिया जा सकता है। इन्हें विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इसे लेकर कई नामों पर सहमति भी बन चुकी है। प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद दायित्व दिए जाएंगे।

पार्टी के मोर्चों की भी होगी नई टीम

प्रदेश में भाजपा (BJP) अपने सभी सात मोर्चों की टीम भी बदलने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन ने शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ विमर्श किया। सूत्रों ने बताया कि मोर्चों की नई टीम में भी 70 प्रतिशत तक नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

Uttarakhand Politics : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व महामंत्री संगठन दिल्ली में, नई टीम पर आज लग सकती है मुहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.