बागेश्वर में कार समेत भारी मात्रा में चरस के साथ दो गिरफ्तार, देहरादून में भेजी जा रही थी खेप
पहाड़ पर नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। बागेश्वर पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है। दो आरोपियों परमिंदर सिंह चमोली और पुष्कर सिंह बाछम निवासी को चरस के साथ पकड़ा गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: Charas smuggling in Bageshwar झिरौली पुलिस ने बीते शुक्रवार रात गश्त के दौरान सात किलो चरस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है।
बैग से सात किलो चरस बरामद
बीते शुक्रवार शाम गजरौला क्षेत्र में एक कार यूके-06-0027 में एंटीना आदि लगा था। शक होने पर कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे बैग में सात किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुई।
सूचना पर सीओ शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले गए। जहां उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये हैं आरोपितों के नाम
पकड़े गए ' शनिवार सुबह दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है।
देहरादून में होनी थी सप्लाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक चरस देहरादून ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब सात लाख आंकी है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपये हो सकती है।
टीम में एचसीपी बालकृष्ण, जगदीश मेहरा, कांस्टेबल विनोद जोशी, राजेंद्र सिंह, उमेश पंत आदि शामिल थे। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस बेहतर काम कर रही है।