Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में शान से तिरंगा लहराया तिरंगा

जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर जगह आन-बान और शान से तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर कई जगह सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया और आजादी के लिएं बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 02:43 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 02:43 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में  शान से तिरंगा लहराया तिरंगा
मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाके में शान से तिरंगा लहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर । जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धूमधाम के साथ ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हर जगह आन-बान और शान से तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर कई जगह सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया और आजादी के लिएं बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। पारू : देवरिया चौक पर विधायक राजू कुमार सिंह, राजद कार्यालय पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामविचार राय की पत्नी निर्मला देवी,प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ओम राजपूत, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रजनी कुमारी,सीएच सी में डा जितेंद्र कुमार, व्यापार मंडल में शभू प्रसाद सिंह, पारू थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, पायोनियर होंडा परिसर में चंदन कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रकाश कुमार, ब्रह्मषि न्याय मंच कार्यालय परिसर में संस्थापक बिभात कुमार सिंह , निबंधन कार्यालय परिसर में हीरा पाल समेत अन्य कई संस्थानों पर लोगों ने ध्वजारोहण किया। कटरा : प्रखंड कार्यालय में नूर आलम, निबंधन कार्यालय में कुमारी प्रीतिलता, सीएचसी में डा. कल्याण कुमार, थाना में ललित कुमार, सर्किल में नवीन कुमार, कांग्रेस कार्यालय में चन्द्रकांत मिश्र, भाजपा कार्यालय में अमित शर्मा, जदयू कार्यालय में देवेंद्र सहनी, राजद कार्यालय में राममिलन महतो, ग्रामीण बैंक में अमित कुमार, यूनियन बैंक में चंदर कुमार ने ध्वजारोहण किया। मड़वन : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख रेणु देवी, पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नीतीश कुमार, करजा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ,प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजतन सिंह यादव, महम्मदपुर खाजे पंचायत भवन पर मुखिया रानी कुमारी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर सैकड़ों लोगों सहित बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ सतीश कुमार ,बीपीआरओ रत्‍‌नाकुमारी ,आरो निहारिका, एसआई नेहा सिन्हा जमादार नरेंद्र कुमार,अनिल कुमार आदि उपस्थित थे। साहेबगंज : प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पूजा सिंह, नगरपरिषद कार्याल्य में कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय,व्यापार मंडल में अध्यक्ष रमेश सिंह, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार संजय अभिषेक, थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश रंजन,रामजानकी महा विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। कुढ़नी : प्रखंड कार्यालय के स्वर्ण जयंती पार्क में प्रमुख सुष्मिता कुमारी, अंचल कार्यालय में सीओ पंकज कुमार,व्यापार मंडल में महेश राय,मनरेगा कार्यालय में उमेश कुमार,दरियापुर कफेन पंचायत भवन में अनिता देवी,भाजपा कार्यालय रजला में पूर्व विधायक केदार गुप्ता,शिक्षा कार्यालय में उत्तम प्रसाद,गंडक प्रोजेक्ट तुर्की में रानी देवी,तुर्की ओपी में रवि प्रकाश, ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा सभी पंचायत भवन में संबंधित मुखिया ने ध्वजारोहण किया। सकरा : सकरा प्रखंड मुख्यालय के प्रागण में 55 फीट का तिरंगा लहराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अशोक कुमार चौधरी ने किया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख नूर आलम ,बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ शारदा साहनी ,सकरा थाना में डीएसपी प्रशिक्षु अबू सैफी मुर्तुजा ,जदयू कार्यालय पर अशोक कुमार चौधरी, रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मसीहुद्दीन ने ध्वजारोहण किया। ढोली : मुरौल प्रंखड मुख्यालय पर प्रमुख मनोज कुमार, तिरहुत कृषि महाविद्यालय पर डीन डा. एके सिंह, डायट केंद्र पर डीडीओ शशिभूषण कुमार, रामपुर कृष्ण महादलित टोला में में विधायक अशोक चौधरी,ढोली बाजार में बबलू गुप्ता, प्रावि यादव टोला पर मो.इस्लाम ने ध्वजारोहण किया। औराई : प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनामिका भारती, पीएचसी में प्रभारी डा. रिजवान, थाना में थानाध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह, चकबंदी कार्यालय में सीओ रामानंद सागर, राजद कार्यालय में राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. एजाज, जदयू कार्यालय में बेचन महतो, भाजपा कार्यालय में हरिओम कुमार, संजीत सहनी, काग्रेस कार्यालय में नवल किशोर ठाकुर वहीं मुखिया संध अध्यक्ष रामजन्म कुमार, मुखिया गणेश यादव, रामस्वारथ राम, सीमा देवी समेत सभी पंचायत कार्यालय, सभी सरपंच कार्यालय समेत सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। मीनापुर : प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख शगुफ्ता नाजनीन, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर अंचल निरीक्षक शिव नारायण राम, थाना पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, जुब्बा सहनी प्रतिमा पर पूर्व विधायक जनक धारी कुशवाहा, बागुर सहनी प्रतिमा पर शिव शकर सहनी, यदु भगत किसान कालेज पर प्राचार्य उपेंद्र प्रसाद, सीएचसी मीनापुर पर डा. राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। मुशहरी : राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में निदेशक डा. एसडी पाडेय, प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख गणेश कुमार, थाना में थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार, पीएचसी में प्रभारी डा. संजय कुमार, संयुक्त कृषि भवन में डीएओ शिलाजीत सिंह, बीआरसी में बीईओ तारा कुमारी, विद्युत कार्यालय में जेई विशाल कुमार ने ध्वजारोहण किया। बंदरा : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख सोनी चौधरी, बाल विकास परिसर में उप प्रमुख उमेश राय, बिआरसी भवन के प्रागण में शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी, पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अरुण कुमार, पियर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, हत्था ओपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने झडोत्तोलन किया। सभी पंचायत भवन पर मुखिया ने ध्वजारोहण किया। सरैया : बाल विकास परियोजना, पशुपालन व स्वास्थ्य केन्द्र पर विधायक अशोक कुमार सिंह, प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख जानकी देवी,नगर पंचायत कार्यालय पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह

loksabha election banner

,प्रखंड काग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,एसडीपीओ कार्यालय में राजेश कुमार शर्मा,सरैया थाना परिसर में थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह, जैतपुर ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष संजय स्वरूप, एस आर पी ग्लोबल स्कूल सरैया में विधायक अशोक कुमार सिंह,कोल्हुआ पंचायत भवन पर मुखिया शाति देवी सरैया पंचायत भवन पर मुखिया मुन्नी देवी बखरा पैक्स भवन पर अध्यक्ष हरि शकर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। काटी : प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कृपा शकर शाही, नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी जयराम ठाकुर, सीएचसी में डा सुमित संस्कार, पानापुर ओपी में प्रभारी सुशील कुमार , स्थानीय कार्यालय में पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार, थर्मल सीआइएसएफ इकाई में उप समादेष्टा सरोज भूपेंद्र, लोजपा ( रामविलास ) के सहवाजपुर प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, दामोदरपुर पंचायत भवन में मुखिया अफसाना प्रवीण, मानिकपुर निरोत्तम पंचायत में मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, बहुआरा में मुखिया शवनम खातून, झिटकाही मधुवन में मुखिया जोहरा खातून, बकटपुर में मुखिया मोहम्मद दाऊद ने ध्वजारोहण किया। गायघाट : प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिह, सीएचसी पर चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपनारायण दीपक, बाल विकास कार्यालय पर सीडीपीओ सरिता कुमारी , कर्पूरी भवन में विधायक निरंजन राय, गायघाट थाना में थानाध्यक्ष अनूप कुमार, बेनीबाद ओपी में ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.