बंटवारे के समय जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
भारत के विभाजन के दर्द को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष मनाने की घोषणा के बाद पहले वर्ष का आयोजन हेरिटेज सिटी कपूरथला में भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी के नेतृत्व में मंदिर धर्म सभा में रविवार को को मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारत के विभाजन के दर्द को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर वर्ष मनाने की घोषणा के बाद पहले वर्ष का आयोजन हेरिटेज सिटी कपूरथला में भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी के नेतृत्व में मंदिर धर्म सभा में रविवार को को मनाया गया। कार्यक्रम में देश के 1947 में हुए विभाजन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर, प्रदेश कार्यकाणी के सदस्य उमेश शारदा, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन, मेडिकल सेल के प्रदेश कन्वीनर डा.रणवीर कौशल, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, एससी मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान निर्मल सिंह नाहर विशेष तोर पर उपस्थित हुए। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी ने विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के इतिहास के इस अमानवीय अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव एडवोकेट चंदर शेखर, जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, जिला उपप्रधान जगदीश शर्मा, जिला उपप्रधान अशोक माहला, जिला उपप्रधान यादविदर पासी, जिला सचिव अश्वनी तुली, जिला सचिव रिपी शर्मा, राजिदर धंजल, सनी बैंस, मंडल महामंत्री विशाल सोंधी, मंडल महामंत्री कमल प्रभाकर, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान ईशा महाजन, महिला मोर्चा की पूर्व मंडल आभा आनंद, मंडल सचिव गौरव महाजन, डा.पंकज, अतुल खन्ना, मयंक धीर आदि उपस्थित थे।