करमा बाजार का ट्रांसफार्मर जला, पेयजल संकट गहराया
पांच दिनों से जला पड़ा है करमा बाजार का ट्रांसफार्मर
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 06:11 PM (IST)
करमा बाजार का ट्रांसफार्मर जला, पेयजल संकट गहराया
जासं, करमा (सोनभद्र): स्थानीय बाजार का ट्रांसफर पांच दिनों से जला है। इससे बाजार में बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट भी गहरा गया है। बाजार के लोगों ने बताया कि पूरे बाजार व सटे कस्बे में मात्र एक 100 केवी का ट्रांसफर लगा है। इस पर लोड होने के कारण बार- बार जल जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के जेई को फोन करते रहिए लेकिन किसी का फोन नहीं उठाते। बाजार का लोड दो भागों में करने के लिए एक और ट्रांसफार्मर तीन महीने पहले लाकर रखवा दियागया, लेकिन आज तक उसे लगाया नहीं गया। बाजार के लोगों ने जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें