Move to Jagran APP

व्यापार मंडल ने तीन नई कमेटियों का किया गठन

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें छह नए सदस्यों को मंजूरी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 10:09 PM (IST)
व्यापार मंडल ने तीन नई कमेटियों का किया गठन
व्यापार मंडल ने तीन नई कमेटियों का किया गठन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें छह नए सदस्यों को मंजूरी दी गई। डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता को भी भी व्यापार मंडल का सदस्य बनाया गया। इस बैठक में शहर के व्यापारियों को आ रही समस्याओं पर जोरशोर से चर्चा हुई।

loksabha election banner

बैठक में व्यापार मंडल ने तीन नई कमेटियों का गठन किया, जिसमें आयकर टैक्स, फूड एक्ट और लीगल सेल कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। दो घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान चरणजीव सिंह ने की। बैठक में अलग-अलग 80 मार्केट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने व्यापार मंडल की पिछले चार माह की गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी। चरणजीव सिंह ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष दिवाकर सहूजा को लीगल सेल, दर्पण कपूर को आयकर कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि शरणजीत सिंह को फूड सेफ्टी एक्ट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

दिवाकर सहूजा ने बताया कि बहुत जल्द लोकल बिजनेस के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। जीएसटी कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन राम करण गुप्ता ने अलग-अलग अधिकारियों के साथ हुई बैठकों की रिपोर्ट बताई। नगर निगम कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन संजीव चड्ढा ने बताया कि विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के तहत जो नगर निगम ने जुर्माने लगाए गए थे उससे व्यापारियों को राहत दिलवाई गई है। पुलिस कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन कमलजीत पंछी ने भी विभाग के साथ हुई बैठकों की रिपोर्ट दी है। व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल वोहरा ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हाल ही में गठन हुआ है, जिसमें अध्यक्ष चरणजीव सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है, जबकि शहर के व्यापारी पुरुषोत्तम महाजन को सलाहकार, अनिल वोहरा को राष्ट्रीय महासचिव और कमलजीत पंछी को सगठन सचिव बनाया गया है, जबकि बलजिदर गुजराल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर सेक्टर-34 की फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह रयात ने शहर में अलग अलग खुले अवैध फर्नीचर मार्केट के बारे में बताया। सेक्टर-46 की मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलविदर सिह ने शहर में जगह-जगह बैठे अवैध वेंडर्स का मामला उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.