Move to Jagran APP

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगामय हुआ शहर

। आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूरा शहर तिरंगामय दिखा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST)
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगामय हुआ शहर
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगामय हुआ शहर

जागरण संवाददाता.मोगा

loksabha election banner

आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूरा शहर तिरंगामय दिखा। शहर में नेचर पार्क से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य हिदू संगठनों की ओर से डा.सीमांत गर्ग, प्रो.ज्वाला प्रसाद की अगुआई में शुरू हुई तिरंगा यात्रा गीता भवन चौक से भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, वीसी मोर्चा के प्रभारी गुरमिदर जीत सिंह, अध्यक्ष धर्मवीर की अगुआई में निकली तिरंगा यात्रा के साथ शामिल हो गई। बाद में संयुक्त रूप से करीब 700 की संख्या में स्कूटर, मोटरसाइकिलों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुरानी दाना मंडी स्थित भारत माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। अखंड भारत का लिया संकल्प तिरंगा यात्रा जब भारत माता मंदिर पहुंची तो वहां पर श्री सत्यसाई मुरलीधर आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों द्वारा अखंड भारत की रंगोली की गई। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर अखंड भारत का संकल्प लिया। साथ ही जिलाध्यक्ष विनय शर्मा,भाजपा वीसी मोर्चा के जिला प्रभारी गुरमिदरजीत सिंह बबलू ने भारत माता की आरती उतारी।

संघ व अन्य हिदू संगठनों की ओर से शहीदी पार्क में मोगा के शहीदों श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा में सबसे आगे चार घुड़सवार हाथ में तिरंगा थामे चल रहे थे, घुड़सवारों के ठीक पीछे भारत माता के चित्र से सजी जीप चल रही थी। तिरंगा यात्रा की अगुआई कर रहे शहर के प्रमुख चिकित्सक डा.सीमांत गर्ग खुद बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे थे। उनके साथ एसडी कालेज फार वूमेन प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमन सिगला सवार थे, जबकि दूसरे संघ के वरिष्ठ अधिकारी प्रो.ज्वाला प्रसाद खुद स्कूटी पर तिरंगा लेकर चल रहे थे। गीता भवन चौक पर पहुंचने पर वहां खुद तिरंगे यात्रा की कमान वीसी मोर्चा के साथ जिलाध्यक्ष विनय शर्मा यात्रा की कमान संभाले हुए थे। यहां पर पूर्व विधायक डा.हरजोत कमल भी मौजूद थे वे कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। संयुक्त रूप से यात्रा बाद में गीता कालोनी, किशनपुरा मोहल्ला, आर्य स्कूल रोड, मेन बाजार, होते हुए वापस भारत माता मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। भाजपा की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बस स्टैंड की तरफ से निहालसिंह वाला क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व एसपी मु्ख्तयार सिंह बुलेट पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सुरक्षा के थे कड़े बंदोबस्त

तिरंगा यात्रा को देखते हुए दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे, शहीदी पार्क व गीता भवन चौक पुलिस छावनी के रूप में बदला नजर आ रहा था। पूरे यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.