Move to Jagran APP

Tiranga Yatra in UP: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में गजब का उत्साह, देखिए शानदार तस्‍वीरें

Tiranga Yatra लखनऊ सह‍ित पूरे प्रदेश में दैन‍िक जागरण समूह ने हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान के तहत तिरंगा यात्रा का अयोजन क‍िया तो नजारा देशभक्‍ति के जब्‍जे से लबरेज नजर आया। आज हम आपको यूपी के अगल अलग शहरों में न‍िकली त‍िरंगा यात्रा की तस्‍वीरें द‍िखाने जा रहे हैं।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 03:16 PM (IST)
Tiranga Yatra in UP: स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में गजब का उत्साह, देखिए शानदार तस्‍वीरें
स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश भर के युवाओं में गजब का उत्साह.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ सह‍ित पूरे प्रदेश में दैन‍िक जागरण समूह ने हर घर त‍िरंगा अभ‍ियान के तहत तिरंगा यात्रा का अयोजन क‍िया तो नजारा देशभक्‍ति के जब्‍जे से लबरेज नजर आया। आज हम आपको यूपी के अगल अलग शहरों में न‍िकली त‍िरंगा यात्रा की तस्‍वीरें द‍िखाने जा रहे हैं। ज‍िन्‍हें देखकर आपकी जुबां से न‍िकल उठेंगे मेरा त‍िरंगा-मेरी जान।

loksabha election banner

अयोध्या : राम नगरी शनिवार को तिरंगा महोत्सव में लीन दिखी। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रख कर सुबह से ही तिरंगा को शिरोधार्य करने के अनेक अनुष्ठान संयोजित हुए। शुरुआत तपस्वी की छावनी से हुई। यहां तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधि विधान से ध्वज पूजन किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों साधु संतों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रप्रेम प्रवाहित किया। यात्रा में स्वयं परमहंस आचार्य सहित निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत धर्मदास, हनुमानगढ़ी के शीर्षस्थ महंत गद्दीनशीन प्रेमदास के शिष्य डॉ. महेशदास एवं मामादास, राजेश पहलवान, मनीराम पहलवान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अगले पल श्रीराम चिकित्सालय के चिकित्सकों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय लगाते हुए राम नगरी के मार्ग पर प्रवाहित हुए। जो हाथ नब्ज पकड़ कर मरीजों को राहत देते थे उनके हाथों में तिरंगा देखकर आमजन भी राष्ट्रीयता के प्रति उत्साहित हुए। तिरंगा महोत्सव का चरम राम पैड़ी परिसर से परिभाषित हुआ।

रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के संयोजन रामनगरी के सैकड़ों प्रतिनिधि संत एवं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगीत की धुन के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेश आचार्य, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत बृजमोहन दास, महंत उद्धव शरण, जगत गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य आदि शामिल रहे। राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर नजर आ रहा है।

गोंडा : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली गई। चौपाल सागर से डीएम डा. उज्ज्वल कुमार की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो शहर में आकर खत्म हुई। तहसील, ब्लाक व नगर पालिका के कर्मियों ने भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया।

बलरामपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को रैलियों का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। घरों की छतों पर तिरंगा लहराने लगा है। गांव से लेकर शहर तक हर हाथ में तिरंगा दिखने लगा है। गैसड़ी में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह की अगुवाई में बाईक रैली निकाली गई। लोगों से अमृत महोत्सव का जश्न तिरंगे के साथ मनाने की अपील की।

बलरामपुर नगर में सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली तिरंगा लेकर निकले। पचपेड़वा के बेमिहा गाँव में मदरसा दारूल उलूम अहलेसुनत हिदायत उस इस्लाम के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। पूरे ज़िले में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।

अंबेडकरनगर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के सभी ब्लाकों में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। अकबरपुर तहसील में एसडीएम पवन जायसवाल के नेतृत्व में तहसील कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान की रैली बस स्टेशन तक निकाली। महरूआ में राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जन-जन को जागरूक किया। जलालपुर में भाजपा मंडाल प्रभारी केके मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।

सीतापुर : राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर नजर आ रहा है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का अंग बनते हुए जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से तिरंगा यात्राएं निकाली गई। बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जोकि विभिन्न मार्गो से होते हुए जीआइसी में समाप्त हुई। यहां सभागार में देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर बीएसए अजीत कुमार, जीआइसी प्रधानाचार्य अनूप तिवारी, उप प्राचार्य नरेंद्र सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा मौजूद रहे।

हर ओर उल्लास का अमृत : बाराबंकी में महोत्सव का अमृत हर ओर उल्लास बनकर बरस रहा है। शनिवार को जिले भर में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों से लेकर बड़े तक सब इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

बहराइच : दैनिक जागरण कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा सेनानी भवन पर जाकर समाप्‍त हुई। इस दौरान अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की महिलाएं भी बड़ी तादाद में शामिल हुईं। वहीं यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक सुरेश्‍वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रेहान, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

सुलतानपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा लहरा रहा है। साथ ही जगह जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व स्वयं सेवी संगठन शामिल हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.