Move to Jagran APP

Tiranga Yatra: लोहरदगा में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा, चहुंओर गूंजा भारत माता का जयकार, हर हाथ में दिखा राष्ट्रध्वज

Tiranga Yatra In Lohardaga दैनिक जागरण की ओर से शनिवार को लोहरदगा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने भाग लिया। यात्रा के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 03:24 PM (IST)
Tiranga Yatra: लोहरदगा में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा, चहुंओर गूंजा भारत माता का जयकार, हर हाथ में दिखा राष्ट्रध्वज
Lohardaga News: लोहरदगा में दैनिक जागरण की तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।

लोहरदगा, जागरण संवाददाता। Dainik Jagran Tiranga Yatra In Jharkhand दैनिक जागरण लोहरदगा के तत्वावधान में शनिवार को शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर सहित विभिन्न संगठनों द्वारा शहरी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का आयोजन विद्यालय परिसर से लेकर रियाडा, बक्सीडीपा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में किया गया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें आदि नारे लगा रहे थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

loksabha election banner

हर घर तिरंगा लगाने की लोगाें से अपील

अनुशासित रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। दैनिक जागरण की अगुवाई में निकाले गए इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति और देश के प्रति प्रेम की झलक दिखाई दे रही थी। भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था।

तिरंगा हमारे देश की शान और पहचान

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। इसका सम्मान करना हमारा दायित्व है। हमारे देश के सम्मान से ही हमारा भी गौरव बढ़ता है। शिक्षक श्यामसुंदर कुमार ने कहा कि तिरंगा और देश के प्रति आदर भाव कि हमें एक सच्चा नागरिक बनाता है। हम सभी को अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा जैसा कार्यक्रम हमारे देश के लिए सम्मान का विषय है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास, श्याम सुंदर कुमार, राजीव कुमार सिंह, जोधन सिंह, मधुमिता शर्मा, गोरख पांडे, अमर कांत शुक्ला, विष्णु दत्त पांडे, मंजू देवी, विजय चंद्रशेखर, जया मिश्रा, दिनेश सिंह प्रमेंद्र सिंह, विकास कुमार मेहता, विनीता देवी, वीणा तिवारी, श्वेता संदेश आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.