कार चोर गिरोह से तीन और कारें बरामद
बीते शनिवार थाना कैंट की पुलिस ने कार चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों की पहचान प्रवीण कुमार लकी व कुलदीप सिंह के रूप में हुई थी।
संवाद सूत्र, जालंधर छावनी : बीते शनिवार थाना कैंट की पुलिस ने कार चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों की पहचान प्रवीण कुमार, लकी व कुलदीप सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने इनको अर्टिगा गाड़ी पर जाली नंबर पीबी 08 बीडब्ल्यू 2025 लगा घूमते हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन रामा मंडी की तरफ से गिरफ्तार किया था।
रिमांड पर आरोपितों से पूछताछ में चोरी की दो स्विफ्ट पीबी 08 ईटी 0327, पीबी 32 आर 4582 के साथ एक कोरोला कार पीबी 10 बीटी 0201 बरामद की गई है। चोरी सुधा कारों की कुल रकम करीब 30 लाख आंकी गई है। एसीपी कैंट बबनदीप सिंह व थाना प्रभारी एसआइ भूषण कुमार ने बताया कि आरोपितों से और भी अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।