Move to Jagran APP

होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में प्रापर्टी विवाद का किया जिक्र

विद्युत नगर के सामने होटल प्लेटिनम में शाम 630 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 01:48 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 01:48 AM (IST)
होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में प्रापर्टी विवाद का किया जिक्र
होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में प्रापर्टी विवाद का किया जिक्र

जागरण संवाददाता, हिसार: विद्युत नगर के सामने होटल प्लेटिनम में शाम 6:30 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने प्रोपर्टी विवाद का जिक्र किया है। युवक की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी करीब 40 वर्षीय नवीन जिदल के रूप में हुई है। मौके पर अर्बन स्टेट थाना प्रबंधक निरीक्षक सरोज और सीन आफ क्राइम से डाक्टर अजय सिंह की टीम पहुंची। मामले की जांच करी पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा स्वजनों को सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि नवीन घर से बाहर रहता था। वह दो भाई हैं। एक नवीन से छोटा वह मां, पिताजी का देहांत हो चुका है। नवीन ने एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है। करीब डेढ़ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। जिसमें प्रोपर्टी का विवाद बताया गया है। हालांकि पुलिस मामले में जांच में जुटी है। शहर के डाबड़ा चौक पुल के नीचे करीब 40 वर्षीय युवक का एक शव मिला। सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास किए। मृतक की पहचान चुली बागड़ियान निवासी युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक शराब पीने का आदी है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.