Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav in Aligarh: इगलास में तिरंगा यात्रा निकाल एकता और भाईचारे का दिया संदेश

Azadi Ka Amrit Mahotsav अलीगढ़ में श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज में विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:17 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav in Aligarh: इगलास में तिरंगा यात्रा निकाल एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगा यात्रा निकाल एकता और भाईचारे का दिया संदेश : जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता: Azadi Ka Amrit Mahotsav अलीगढ़ के इगलास में स्वतंत्रता दिवस पर श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण संरक्षक हरीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। विधार्थियों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों को देश भक्ति भाईचारे एकता एवं शांति का संदेश दिया।

loksabha election banner

यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक हरीश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रधानाचार्य एससी गर्ग, विद्यालय के अध्यापक सुभाष चौधरी, नवीन शर्मा, अमित शर्मा, कृष्णानंद शर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, विजय भारद्वाज, राकेश शर्मा, नीरज सिंह, विपिन शर्मा, निर्पेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जश्न ए आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत महोत्सव को स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर तथा घंटाघर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी, भारतीय संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी उसके पश्चात राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी जगह तिरंगा फहराया।

इस मौके पर भारत माता के जयकारे एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर केपी सिंह, अनीष चौहान एडवोकेट पूर्व महानगर अध्यक्ष, फूल सिंह धनगर एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, डॉक्टर इरफान खान पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों महिलाओं व बच्चों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम वरुणालय गेस्ट हाउस से तिरंगा रैली को तिरंगा दिखाकर घंटाघर के लिए रवाना किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.